- Hindi News
- ड्राइवर सोता रहा, कंडक्टर ने चुराया ट्रक
ड्राइवर सोता रहा, कंडक्टर ने चुराया ट्रक
लुधियाना| ट्रांसपोर्टनगर से एक ट्रक के कंडक्टर ने ट्रक चुरा लिया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने हनुमंते सिंह वाला के रहने वाले सुखमिंदर सिंह की शिकायत पर मोहाली के गांव बलोंगी के रजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि ड्राइवर सो रहा था। इसी दौरान कंडक्टर ट्रक लेकर फरार हो गया।