चोरी की रेत के साथ दो पकड़े, तीन फरार
लुधियाना| चोरीकी रेत के साथ अलग-अलग जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने रेत से लदे तीन टिप्पर, एक ट्रक और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। आरोपियों की पहचान संगरूर के भरत लाल, सोनू, दर्शन, गांव बूथगढ़ के सोनी और गांव मत्तेवाड़ा के पाली के रूप में हुई है। थाना साहनेवान की पुलिस ने बताया भरत, सोनू और दर्शन रेत लेकर जा रहे थे। गांव लक्खोवाल रोड के पास उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह मौके से फरार हो गए। थाना मेहरबान की पुलिस ने सोनी और पाली को गांव मत्तेवाड़ा के पास से गिरफ्तार कर उनसे एक टिप्पर और जेसीबी मशीन बरामद की है।