पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर रेप

कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकयुवकने 12वीं की स्टूडेंट को सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। युवक ने रेप से पहले लड़की को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिला दी थी। लड़की को जब होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंची और सारी बात घरवालों को बताई। बस्ती जोधेवाल के सुभाष नगर इलाके में हुई इस घटना के बारे में बाद में पुलिस को जानकारी दी गई।

पीड़िता ने बताया कि उसका आरोपी से पिछले काफी समय से जान-पहचान थी। 12 सितंबर को जब वह घर से किताब लेने के दुकान पर जा रही थी तो रास्ते में उक्त आरोपी आया और कहने लगा कि तुम्हारी मां की तबीयत खराब है और तुम्हें घर बुलाया है।

युवक के कहने पर वह उसकी बाइक पर बैठकर घर के लिए चल दी। मगर आरोपी काफी देर तक उसे इधर-उधर घुमाता रहा। जिसकी वजह से वह घबरा गई। जब उसने घर जाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि तुम घबरा गई हो। इसलिए कोल्ड ड्रिंक पी लो। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगा। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर लेजाकर रेप किया। होश आने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां देकर डराने लगा। वह किसी तरह से घर पहुंची और सारी बात घरवालों को बताई।

^पीडि़ता के बयान पर ही अर्जुन कॉलोनी के रहने वाले लखविंदर सिंह उर्फ लाडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसका मेडिकल भी करवाया गया है। आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अजायबसिंह, सबइंस्पेक्टर थाना मेहरबान