- Hindi News
- पंजाब के कारोबारियों में जगी रिवाइवल की उम्मीद
पंजाब के कारोबारियों में जगी रिवाइवल की उम्मीद
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन में भाग लेने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन के न्यौते पर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहर पहुंचे फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशंस (फीको) के चेयरमैन केके सेठ, पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लुधियाना ज़ोन के चेयरमैन गुरमीत कुलार, चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीसू) के जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा लघु उद्योग भारती के पंजाब प्रधान दिनेश लाकड़ा आदि ने कुछ यूं अपने िवचार बताए।
एजेंसी नई | दिल्ली
पीएममोदी के महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया अभियान का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। जाने-माने उद्योगपतियों ने सरकार से नीतियों में बदलाव करने, कारोबार की बाधाएं दूर करने और स्थायी कर नीति लागू करने की मांग की।
मैन्युफैक्चरिंगको बढ़ावा जरूरी : मिस्त्री
टाटासंस के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कहा कि देश में स्थिर, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी नीति होनी चाहिए। भारत में युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है। देश में प्रति वर्ष 1.2 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
गुणवत्तापूर्णउत्पादन की जरूरत : कोचर
आईसीआईसीआईबैंक की अध्यक्ष चंदा कोचर ने बेहतर गुणवत्ता लेकिन सस्ते उत्पाद बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में कारोबार करने का तरीका सरल बनाया जाना चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाना चाहिए तथा क्षेत्र विशेष के लिए नीतियां होनी चाहिए।
मैन्युफैक्चरिंगमें दबदबा जरूरी : बिड़ला
आदित्यबिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि आईटी क्षेत्र में भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर बन चुकी है लेकिन विनिर्माण में अभी हम बहुत पीछे हैं। मेक इन इंडिया के बल पर भारत इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा कायम करने में सफल होगा।
सवासाल में सवा लाख रोजगार : मुकेश अंबानी
रिलायंसइंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि 12 से 15 महीने में उनकी कंपनी 1.80 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे सवा लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेगा और देश को लेकर वैश्विक स्तर पर जो धारणा बनी थी उसमें तेजी से बदलाव आएगा।
^ पीएम के विचार सुन कर लगा कि वे कारोबारियों का दर्द बखूबी जानते हैं ,हमें यक