पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवां मोहल्ले में किए दो फायर, 1 युवक जख्मी

नवां मोहल्ले में किए दो फायर, 1 युवक जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |नवांमोहल्ले में मंगलवार को रात करीब 10.30 बजे हथियारबंदों ने हमला कर एक युवक को जख्मी कर दिया। जब आस पास के लोग जख्मी की सहायता करने के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने दो हवाई फायर किए और फरार हो गए। जख्मी को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। उसकी पहचान लवी सिंह के रूप में की गई है। जख्मी ने बताया कि उसकी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश चली रही है। रात को वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था तो 10-12 हथियारबंद जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने घर के सामान को भी तोड़-फोड़ दिया। जब उसकी सहायता करने के लिए आस पड़ोस के लोग आए तो हमलावरों ने दबाव बनाने के लिए दो फायर कर दिए। इंस्पेक्टर सुरेंदर मोहन ने बताया कि जख्मी केबयान दर्ज किए जा रहे है, लेकिन जांच में फायरिंग वाली बात सामने नहीं आई है। इसे लेकर जांच की जा रही है।