पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्दोष ढंड के खिलाफ मामला दर्ज

निर्दोष ढंड के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्दोष के भाई विजय ढंड ने आरोपों को नकारा

भास्करन्यूज| लुधियाना

प्रॉपर्टीमामले में घर में घुस कर मारपीट कर जबरदस्ती करोड़ों रुपए के चेक साइन करवाने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बसंत सिटी पक्खोवाल रोड के रहने वाले शिव कुमार पुरी की शिकायत पर वृंदावन रोड के रहने वाले निर्दोष ढंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौकी ललतों कलां के इंचार्ज गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि रियल इस्टेट का काम करने वाले शिव कुमार ने उन्हें बयान दिया था कि निर्दोष ढंड के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था।

17 सितंबर को निर्दोष अपने साथियों सहित आया और उसके घर में घुस कर मारपीट शुरू कर दी और धमकाते हुए उससे 1.65 करोड़ के चेक साइन करवा लिए। बाद में उसे धमकाते हुए फरार हो गए। विजय ढंड ने बताया कि उनके भाई के खिलाफ साजिश के तहत ही झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक प्लॉट बेचा था और उसकी 13 लाख रुपए कमीशन था। उक्त लोगों ने 3 लाख दे दिया और 10 लाख देने को लेकर टाल-मटोल कर रहे थे। वह बड़े अफसरों और राजनीतिज्ञों के नाम लेकर उन पर दबाव बना रहे थे। इस मामले को लेकर बड़े अफसरों से मामले की जांच करवाई जाएगी। गौरतलब है कि निर्दोष ढंड के खिलाफ पहले भी हार्ड क्राइम के मामले दर्ज हुए थे और वह जेल भी जा चुका है।

मारपीट कर जबरदस्ती करोड़ों के चेक पर साइन करवाने का आरोप