- Hindi News
- 9वीं की स्टूडेंट संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी
9वीं की स्टूडेंट संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी
लुधियाना | फील्डगंजइलाके में 9वीं की स्टूडेंट ने संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। आग से स्टूडेंट की गर्दन, पेट, छाती, दोनों बाजू आैर हाथ बुरी तरह से झुलस गए। घरवालों ने युवती को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों का कहना है कि आग के कारण युवती 60 प्रतिशत तक झुलस गई है। मामले की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद युवती के रिश्तेदारों का कहना था कि रीना स्टोव पर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक स्टोव फट गया और वह झुलस गई।