पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहारा में घर पर फायरिंग करने के आरोप में 4 पर केस

लोहारा में घर पर फायरिंग करने के आरोप में 4 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारामें एक घर में घुस कर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में थाना डाबा पुलिस ने न्यू माया नगर के हरदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इसी इलाके छिंदर, सतनाम सिंह, जस्सा, लड्डू, चैपी आैर उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार देर रात अपने घर पर मौजूद था। तभी कुछ लोग उसके घर में आए और उसके बेटे के बारे में पूछा। जब उसने बताया कि उसे बेदखल किया हुआ है तो वे लोग गाली9गलौच करने लगे। विरोध जताने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी छिंदर ने डराने के लिए हवाई फायर करने शुरू कर दिए। जिससे उनके गेट पर गोलियां लगी। जब आस पड़ोस के लोग मौके पर तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अारोपियों की तलाश की जा रही है।