- Hindi News
- 31 बोतल अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
31 बोतल अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
लुधियाना | पुलिसने 31 बोतल अवैध शराब के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने बताया कि वह मन्ना सिंह नगर इलाके में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली की इलाके में एक युवक शराब बेचने के इरादे से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान सामने से एक युवक स्कूटर पर रहा थ। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 24 बोतल शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान छावनी मोहल्ला के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई। एक अन्य जानकारी के मुताबिक थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जुगियाना के पास जा रही एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक महिला नीची मंगली की रहने वाली है।