पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंटल क्लीनिक जा रही महिला से बाइक सवारों ने छीनी बालियां

डेंटल क्लीनिक जा रही महिला से बाइक सवारों ने छीनी बालियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |दुगरी फेस-1इलाके में दांतों का चेकअप करवाने लिए डेंटल क्लीनिक जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने झपटमारी कर बालियां छीन ली। बालियां छीनने से महिला के कान से खून निकलने लगा। महिला के शोर मचाने तक बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी के फेस-1 की रहने वाले उर्मिला शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला घर से पैदल ही डेंटल क्लीनिक जा रही थी। तभी पीछे से रहे बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया।