घर में घुस कर हमला करने में 9 नामजद
लुधियाना | अलग-अलगइलाकों में घर में घुसकर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को नामजद किया है। माया नगर के रहने वाले तजिंदर सिंह ने थाना हैबोवाल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि जसबीर ललन, दाता राम, ममता जबरदस्ती उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे। तजिंदर के मुताबिक जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। उधर, ढिल्लों नगर के रहने वाले रविंदर ने थाना डाबा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि हरजीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और मारपीट करने लगा।