- Hindi News
- पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की इलेक्शन कमेटी भंग
पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की इलेक्शन कमेटी भंग
पंजाबस्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के पंजाब प्रधान सुखविंदर सिंह ने संगठन के इलेक्शन कराने को लेकर बनी कमेटी भंग कर दी है। इस बारे में उन्होंने सभी जिला प्रधानों जनरल सेक्रेटरियों के अलावा मिनिस्ट्रियल इंप्लाइज यूनियन के सभी डिपार्टमेंटल प्रधानों जनरल सेक्रेटरियों को लेटर जारी किए हैं।
लेटर में सुखविंदर सिंह ने लिखा है कि 21 सितंबर को बनाई गई इलेक्शन कमेटी ने 8 अक्टूबर को नोटिफिकेशन का उल्लंघन कर जिला और डिपार्टमेंटल लीडरशिप को भरोसे में लिए बगैर एक पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए हुसन चंद मठान के सीनियर उप प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल के फाइनांस सेक्रेटरी के तौर पर भरे नामजदगी पेपर रद कर दिए। इतना ही नहीं चीफ इलेक्शन अफसर बनाए गए रमन कुमार शर्मा बार-बार तारीखें बदलते रहे और हुसन लाल पर अपनी नामजदगी वापस लेने को दबाव बनाते रहे। इस कारण जालंधर में सर्वसम्मति से हुई जत्थेबंदी की मीटिंग में 5 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन नंबर 270-308 को रद कर दिया गया।
इसके बाद दर्शन कुमार नॉर्थ चेयरमैन कोआपरेटिव डिपार्टमेंट, सुशील कुमार प्रधान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, जसबीर सिंह जनरल सेक्रेटरी बीएंडआर, भूपिंदर चेयरमैन चंडीगढ़ यूनिट गुरिंदर सिंह सोढी सेक्रेटरी खजाना विभाग पर आधारित नई चुनाव कमेटी बना दी गई। दर्शन सिंह नॉर्थ कमेटी के मुखी होंगे। कमेटी को चुनाव सर्वसम्मति या वोटिंग के जरिए बनाने का अधिकार होगा। यह कमेटी 15 दिन के भीतर अपनी कार्रवाई तैयार करके सूबा प्रधान को रिपोर्ट देगी।