पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएयू फ्लॉवर शो में फ्लॉवर बनकर नजर आईं \"मदर टैरेसा\'

पीएयू फ्लॉवर शो में फ्लॉवर बनकर नजर आईं \"मदर टैरेसा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएयूमें आयोजित क्राइसेन्थेमम शो में 200 कलर के गुलदाऊदी के बीच मदर टैरेसा, अग्निशिखा और विधान-माधवी जैसे नामों के रंग-बिरंगे फूल यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। फ्लावर शो के दूसरे दिन प्रदेशभर से फ्लावर लवर्स पहुंचे।

असिस्टेंट फ्लोरी कल्चरिस्ट डॉ. मधुबाला ने बताया कि मदर टैरेसा वैरायटी एनबीआरआई लखनऊ का रिसर्च है और इसे एक सैंपल के तौर पर यहां रखा गया है। उन्होंने बताया कि हर साल आयोजित होने वाले इस फ्लावर शो का मकसद फ्लावर लवर्स को नए वैरायटी और नई तकनीक के जरिए लोगों को इसकी बारीकियों से रू-ब-रू करवाना है। शो में कई अन्य यूनिवर्सिटीज के रिसर्च भी सैंपल के तौर पर रखे गए हैं और पीएयू की रिसर्च टीम इस पर रिसर्च कर यहां के एटमॉस्फियर के अनुकूल ढालने की तरकीब ढूंढ रही है।