पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बॉयल्ड बीन्स ऑन टोस्ट’ का होगा मंचन

‘बॉयल्ड बीन्स ऑन टोस्ट’ का होगा मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियानासांस्कृतिक समागम (एलएसएस) द्वारा होटल महाराजा रिजेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। एलएसएस के वाइस प्रेसिडेंट अमृत नागपाल, जनरल सेक्रेटरी एसके राय, उमेश कांत मुंजाल ओंकार सिंह पाहवा ने गुरु नानक देव भवन में 13 दिसंबर दिन शनिवार को शाम साढ़े सात बजे होने जा रहे 95वें कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। एसके राय ने कहा कि पहली बार बिजनेस के क्षेत्र में ख्याति पाने वाली युवा पीढ़ी भी अपना योगदान एलएसएस के कार्यक्रम में करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गर्व की बात है कि क्राउड फंडिंग के जरिए सभी ने फंड देकर यह सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की पहल की है।

इसमें चेतन पाहवा, गौतम ढल्ल, अमित जैन, गौरव गुप्ता और शिवानी मौजूद थे। उमेश कांत मुंजाल ने बताया कि पिछले 15 सालों से एलएसएस कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। इस बार का कार्यक्रम भी शहरवासियों को पसंद आएगा। एसके राय ने शनिवार को होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये इंग्लिश प्ले है जिसका नाम ‘बॉयल्ड बीन्स ऑन टोस्ट’ है। इस प्ले को गिरिश करनाड ने लिखा है लिलेट दुबे ने डायरेक्ट किया है। पहली बार सबसे ज्यादा केरेक्टर्स को एक छत के नीचे ला कर कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमें लिलेट दुबे, जॉय सेन गुप्ता, मिनल पटेल, दीपिका अमीन, अवंतिका अकेरकर, स्वाति दास, अवनीश मेहरा, गिलियान पिंटो और दिव्या उन्नी विभिन्न केरेक्टर्स के रोल अदा करेंगे।

बैंगलोरके लाइफ स्टाइल पर आधारित कहानी: अमृतनागपाल ने बताया कि ये प्ले बैंगलोर के लाइफ स्टाइल पर बनाया गया है। शहरवासी भी इसे देख कर खुद को इसके साथ जोड़ेंगे। इसमें विभिन्न जगहों से आकर बसे लोगों की कहानी है, जो एक छत के नीचे से शुरू होकर किस तरह उलझती है। प्ले के सभी केरेक्टर्स अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन मॉडर्न सिटी में उन्हें जीने के लिए किस तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है को दिखाया गया है।

ऑडियंसके बैठने की है दिक्कत: एलएलएसके मेंबर्स ने कहा कि शहरवासियों को संस्कृति के साथ जुड़ना और कार्यक्रम देखना पसंद हैं। लेकिन शहर में सबसे ज्यादा समस्या ही स्पेस की होती है। शहर में कहीं भी 2000 लोगों के बैठने कर कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए हॉल ही नहीं है। इस बार कई बार सरकार का ध्यान भी लाया गया है। लेकिन कई म