- Hindi News
- एथलेटिक मीट में त्रिपाठी हाउस गोल्ड लेकर फर्स्ट
एथलेटिक मीट में त्रिपाठी हाउस गोल्ड लेकर फर्स्ट
न्यूजीएमटी पब्लिक स्कूल, संत विहार में एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कोच संजीव कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद हुए। स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट के बाद डांडिया नृत्य पेश किया। इसके बाद लैमन रेस, मेंढक रेस, बोरा रेस, लॉन्ग जंप, गोला फेंकना मुकाबले करवाए गए। नर्सरी के स्टूडेंट्स के बीच चश्मा पहन कर दौड़ना, गुब्बारे फोड़ना मुकाबले करवाए गए। प्ले-वे स्कूल के बच्चों ने भी रेस में हिस्सा लिया। आखिर में रिले रेस करवाई गई। मुख्यातिथि ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। खेल समारोह भंगड़े के साथ समाप्त हुआ। प्रतियोगिता में त्रिपाठी हाउस गोल्ड मेडल लेकर फ़र्स्ट रहा। स्कूल के निर्देशक जसबीर सिंह थिंड, प्रिंसिपल मनजीत कौर ने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी।
जीएमटी स्कूल में आयोजित एथलेटिक मीट के विजेता बच्चे