पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल चेकअप कैंप में 450 लोगों की जांच

मेडिकल चेकअप कैंप में 450 लोगों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|पीएयू रिटायरीजवेलफेयर एसोसिएशन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पीएयू ब्रांच और ऑल सेंटर्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रिसर्च के सहयोग से फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप लगाया। सुखदेव सिंह भवन में एक्सपटर्स ने 450 लोगों की जांच की। पीएयू रिटायरीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जिला राम बांसल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। वेद सुभाष चंद्र पुनिया ने पेशेंट्स की जांच की, जिसमें कैंसर, स्किन डिजीज, डाइबिटीज के मरीजों की जांच की गई। दिल्ली से आए वेद सुरिंदर प्रताप द्विवेदी ने दिल के रोग, पथरी, स्ट्रेस, आंखों, सांस की बीमारियों और पेट की बीमारियों वाले मरीजों की जांच की। इस अवसर पर एचबीएस भाटिया, चरन सिंह गुरम, मंजीत सिंह मेहरम, विधु शर्मा, इंदरजीत सिंह, बीरबल, वीके दत्ता, गुरमुख सिंह, इकबाल सिंह, आरएस रंगीला, जसवंत सिंह, एएस चीमा, एचएस अरोड़ा, भगवंत सिंह, परमजीत नरूला और रूप लाल मौजूद रहे।