एकम सिंह को शूटिंग में गोल्ड मेडल
लुधियाना |पक्खोवाल रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। 10वीं के एकम सिंह ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में एयर पिस्टल शूटिंग में हिस्सा लिया। 5 से 7 दिसंबर तक जयपुर में चले इस कार्यक्रम में एकम सिंह और टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं, 9वीं की सीरत गिल और 7वीं की जोया ने चेन्नई में आयोजित हुई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कंपीटिशन में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफलता हासिल की। स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर मोहन लाल शर्मा ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स को इसी तरह अपने बच्चों को प्रमोट करते रहना चाहिए।