- Hindi News
- टैगोर पब्लिक स्कूल में सैंडविच बनाओ दिवस
टैगोर पब्लिक स्कूल में सैंडविच बनाओ दिवस
लुधियाना| अग्रनगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सैंडविच बनाओ दिवस मनाया। सभी बच्चे अपने घर से हरी सब्जियां और चटनी लेकर आए। टीचर्स ने सैंडविच बनाने में बच्चों का पूरा सहयोग दिया। बच्चों ने भी इस एक्टिवटी को पूरे उत्साह के साथ किया। स्कूल प्रिंसिपल डी नारंग की अगुवाई में यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों में जंक फूड की इच्छा कम हो इसलिए यह प्रोग्राम करवाया गया। उन्होंने कहा कि जंक फूड से हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे कई प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही है। उन्होंने बच्चों को जंक फूड खाने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियों के कई सारे फायदे बताए। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए सैंडविच की प्रशंसा की। प्रिंसिपल ने कहा कि छोटे-छोटे काम ही बच्चों को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। एक्टिविटी के अंत में बच्चों ने खुद से बनाई हुई सैंडविच टीचर्स को चखाया और खुद बड़े ही चाव से खाया। प्रिंसिपल और टीचर्स ने बच्चों की इस एक्टिविटी को काफी सराहा।