संगीत के माध्यम से जीता सभी का दिल
लुधियाना |गुरुनानक देव भवन में सभ्याचारक ‘सिंह रोक्स’ संगीत शाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को गुरु सिख फैमिली क्लब द्वारा करवाया गया। क्लब की डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरु सिख नौजवान के म्युजिक ग्रुप ‘सिंह रोक्स’ द्वारा पंजाबी संगीत पेश किया गया। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस शाम में गुरसेवक सिंह, रमनजीत सिंह, कंवर अमृतपाल सिंह, सूफी गायक, जेडी सिंह ने अपनी गायकी से श्रोताओं को रूबरू करवाया। इसी के साथ संगीत में सिख इतिहास की जानकारी के साथ सामजिक बुराइयों पर भी प्रकाश डाला गया।