पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलिएंथस स्कूल में पेरेंटिंग सेमिनार

हेलिएंथस स्कूल में पेरेंटिंग सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सुंदरनगर स्थित हेलिएंथस स्कूल में पेरेंटिंग सेमिनार का आयोजन हुआ। इस दौरान सेमिनार में शिफाली इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रोजी जैन ने हिस्सा लिया। सेमिनार में बच्चों के माता-पिता भी पहुंचे। रोजी जैन ने कहा कि बच्चें नाजुक होते हैं। हमें हमेशा बच्चों को प्यार से समझाना चाहिए। बच्चों को मां-बाप के प्यार की जरूरत होती है, जो बच्चों की सफलता के लिए जरूरी है। इवेंट में बच्चों के माता पिता ने भी कई सवाल किए। जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चें हमारी सुनते नहीं है। उनके सवालों का जवाब देते हुए रोजी जैन ने कहा कि बच्चें सब कुछ देखते हैं, जो आप करते हो, वही आपका बच्चा सीखता है। हमें अपने बच्चों को समय देना चाहिए। उनकी हर समस्या का हल करना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने नृत्य पेश किया।