- Hindi News
- जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले हथियार
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले हथियार
ब्राउनरोडपर स्थित कैलवरी चर्च के साथ लगती जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे एक पक्ष का एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी सेंट्रल जसकीरत सिंह, थाना डिवीजन नंबर 2 के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, थाना डिवीजन नंबर 3 के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ब्राउन रोड के रहने वाले डेनियल की शिकायत पर राज टी सिंह, रविंदर कुमार, लाल सिंह, जानू केबल, श्रवण डिसूजा, अवधेश शर्मा 7 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जख्मी व्यक्ति की पहचान गेब्रियल के रूप में हुई है।
जांच अफसर ने बताया कि कैलवरी चर्च के साथ लगती जमीन का पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। इसी बात को लेकर राज टी सिंह हथियारों से लैस होकर अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार को जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया।
इसकी जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी अपने साथियों को मौके पर बुला लिए। देखते देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता डेनियल का साथी गेब्रियल झगड़े में बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।
वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए रॉड और अन्य सामान।
ब्राउन रोड पर कैलवरी चर्च के पास की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद लोग।