बाइक टकराने पर माफी मांगी, फिर भी पीटा
दोबाइकके बीच हुई टक्कर के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। मारपीट की वजह से दपिंदर सिंह नामक युवक बेसुध होकर गिर गया। पुलिस ने इस मामले में मंगा प्रधान, उसके भाई और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बंदा बहादुर कॉलोनी के रहने वाले दपिंदर सिंह ने बताया कि थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को वह अपने एक दोस्त को उसके घर छोड़ने गया था। जब वह छोड़कर लौट रहा था तो उसकी बाइक मंगा प्रधान के बाइक से टकरा गई। उसने अपनी गलती मानकर मंगा से माफी मांग ली। दपिंदर ने बताया कि इसी दौरान मंगा का भाई अपने तीन-चार साथियों के साथ मौके पर गया। आते ही उसके सिर पर कोई चीज दे मारी।
इस दौरान मंगा प्रधान ने भी उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपी धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। दपिंदर ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में पड़ी छह हजार की नकदी और दो मोबाइल भी कहीं गिर गए।