- Hindi News
- ट्रैफिक पर बन रही डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कंपलीट, अब चंडीगढ़ में
ट्रैफिक पर बन रही डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कंपलीट, अब चंडीगढ़ में
ट्रैफिककेबारे में अवेयरनेस करने के लिए बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म \\\"लुधियाना चंडीगढ़ क्यों नहीं बन सकता?\\\' की लुधियाना में शूटिंग कंपलीट हो चुकी है। इसे बना रही रक्षा ज्योति फाउंडेशन की टीम फिल्म का अगला पार्ट तैयार करने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है। \\\"दैनिक भास्कर\\\' के \\\"हादसों के खिलाफ महाअभियान\\\' से जुड़ा रक्षा ज्योति फाउंडेशन इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए लुधियाना और चंडीगढ़ के ट्रैफिक सिस्टम के बीच का डिफरेंस बताएगा।
फाउंडेशन की टीम ने प्रेसिडेंट अश्वनी बहल और फाउंडर नंदिनी बहल की अगुवाई में डॉक्यूमेंट्री के लिए अफसरों के मैसेज रिकार्ड किए। इसमें डीसी रजत अग्रवाल ने कहा कि एक्सीडेंट रोकने के लिए शहर के लोग ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें। उन्होंने पेरेंट्स से भी अपील की कि वो छोटी उम्र या अंडरएज बच्चों को व्हीकल दें। बल्कि उन्हें खुद स्कूल छोड़ें या स्कूली वाहन का इस्तेमाल करें।
डीसीपी नीलांबरी जगदले ने कहा कि पब्लिक का सहयोग मिले तभी लुधियाना का ट्रैफिक सिस्टम भी चंडीगढ़ की तरह बेहतर हो सकेगा।
डीआईजी जीएस ढिल्लों ने नेशनल हाइवे पर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों से अपील की कि वे हमेशा सही लेन पर गाड़ी चलाएं। शराब पीकर या कोई दूसरा नशा कर ड्राइव करें। तभी कीमती जानें बच सकेंगी। एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह ने लोगों से टू व्हीलर या दूसरी गाड़ियों को चलाते वक्त हेलमेट सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने को कहा।
एसीपी रिचा अग्निहोत्री ने कहा कि शहर के भीतर ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए सरकारी जगहों पर किए एन्क्रोचमेंट दूर करने को निगम की मदद से एक्शन किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि दुकानदार सामान बाहर सड़कें के किनारे रखें और कस्टमर की गाड़ी ठीक ढंग से पार्क करवाएं।
डीटीओ अनिल गर्ग ने कहा कि लोग फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर लाइसेंस बनवाएं। अगर पकड़े गए तो पेरेंट्स पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। फाउंडेशन के प्रेसिडेंट अश्वनी बहल ने सुभानी बिल्डिंग एरिया में हाईकोर्ट के जज की कार का चालान काटने वाले एसीपी ध्रुव दहिया का सपोर्ट करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री रिलीज समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा के डॉक्यूमेंट्री की 10 हजार सीडीज बनवाकर बांटी जाएंगी।
रक्षा ज्योित फाउंडेशन की ओर से लुधियाना चंडीगढ़ क्यों नहीं बन सकता? डॉक्यूमेंट्री मूवी की शूटिंग की गई।
सेंट जीडीएस स्कूल