पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सिटीका ट्रैफिक सिस्टम सुधारने में जुटी पुलिस ने ओवर स्पीड के साथ बिना हेलमेट सीट बेल्ट के ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर कुल 374 लोगों के चालान काटे। इनमें 297 लोगों से ऑन स्पॉट 89 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाकी चालान डीटीओ दफ्तर और कोर्ट में भेज दिए गए। पुलिसके मुताबिक मंगलवार को बिना हेलमेट के 79, बिना सीट बेल्ट के 94, ओवर स्पीड के 40, ब्लैक फिल्म के 44, प्रेशर हार्न का 1 और थ्री व्हीलर के 31 चालान काटे। एडीसीपी गुरदीप सिंह ने कहा कि पब्लिक ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर हो रही है। लेकिन अभी भी कुछ लोग रूल्स तोड़ रहे हैं। जिनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।