पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ 10 गिरफ्तार

हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ 10 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशातस्करीकरने के आरोप में अलग-अलग जगहों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 960 ग्राम नशीला पाउडर, 14 ग्राम हेरोइन, 33 ग्राम स्मैक और 30 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान बस्ती जोधेवाल के रहने वाले अजीत सिंह, सलेम टाबरी के राजन उर्फ राजा, न्यू टैगोर नगर के मुकेश कुमार, पासी नगर के राहुल जैन, प्रभदीप सिंह, शाम नगर के अभिषेक वर्मा, गांव घुमाना के भवनदीप सिंह, जगराओं के करनैल सिंह, डाबा के संजीव कुमार और जालंधर के कुलविंदर राम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ बाबा थान सिंह चौक के पास गश्त पर थे। इसी दौरान अजीत सिंह पैदल आते हुए दिखाई दिया। उसने पुलिस को देखकर एकदम से पीछे मुड़कर भाग निकला। मगर पुलिस मुलाजिमों ने उसे थोड़ी दूर पर जाकर पकड़ लिया। अजीत की तलाशी ली गई तो उसके पास से 260 ग्राम नशीला पाउडर मिला। इसी थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शिंगार सिनेमा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान राजन उर्फ राजा स्कूटी पर आता दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 33 ग्राम स्मैक मिली।

थाना डिवीजन नंबर 4 के एएसआई मुखत्यार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुकेश, राहुल, प्रभदीप और अभिषेक स्मैक पी रहे है। जानकारी मिलते ही उन्होंने रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे एक रोटी पेपर और लाइटर बरामद किया है। थाना शिमलापुरी के एएसआई मोहम्मद रशीद ने बताया कि भवनदीप को प्रताप चौक के पास से गिरफ्तार करके उनसे 200 ग्राम नशीला पाउडर और 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पांचवें मामले में इसी थाने की पुलिस ने आरोपी करनैल सिंह को अरोड़ा पैलेस के पास दाना मंडी से गिरफ्तार करके उससे 220 ग्राम नशीला पाउडर और 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी थाने की पुलिस ने संजीव कुमार को मठाडू चौक के पास से 280 ग्राम नशीला पाउडर और 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कुलविंदर राम को ढंडारी पुल के पास से गिरफ्तार करके 30 किलो चूरापोस्त बरामद किया है।

30 किलो चूरापोस्त के साथ