पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए आगे आए सेंट जीडीएस स्कूल के स्टूडेंट्स

ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए आगे आए सेंट जीडीएस स्कूल के स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरकोईट्रैफिक रूल्स तोड़ता है। अगर हम सभी रूल्स को इसी तरह से तोड़ते रहेंगे तो शहर में ट्रैफिक का क्या होगा? आज से हम सभी खुद ट्रैफिक रूल्स मानेंगे साथ ही दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। ये कहना था प्रिया कॉलोनी स्थित सेंट जीडीएस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों का। दैनिक भास्कर की ओर से करवाए जा रहे हादसों के खिलाफ महाभियान में साथ देते हुए स्कूल के 500 बच्चों ने ये निर्णय किया। स्कूल प्रिंसिपल उपासना गौतम की अगुवाई में करवाए गए इस कार्यक्रम में बच्चों ने ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे अपने पेरेंट्स से कहें कि हमेशा सीट बेल्ट, हैलमेट लगाकर गाड़ी चलाएं, ओवर स्पीड से गाड़ी चलाएं। उन्होंने बच्चों से कहा कि पैदल चलते समय भी हमेशा ध्यान से चलें और जेब्रा क्रॉसिंग से आगे गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों को भी ऐसा करने से मना करें। जिससे कि पैदल चलने वाले लोगों को भी किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े। इसी के साथ ही उन्होंने चार्ट बनाकर भी ट्रैफिक रूल्स के बारे में अन्य बच्चों को जागरूक किया। प्रिंसिपल के आदेश पर नोटिस बोर्ड पर भी ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के निर्देश लिखे गए। जिससे बच्चे हर समय इन नियमों को अपने दिमाग में रखें फॉलो करें।