20 बोतल शराब के साथ युवक को पकड़ा
लुधियाना| थानामोती नगर की पुलिस ने 20 बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच अफसर करनैल सिंह ने बताया कि आरोपी टिब्बा रोड का रहने वाला जतिंदर सिंह है। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की एक युवक शराब सप्लाई करने जा रहा है। जानकारी मिलने के लोगों की तलाशी लेने के दौरान जतिंदर के पास से थैले में ली गई 20 बोतल शराब मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।