गांजे के साथ पकड़ी गई महिला सप्लायर
लुधियाना| थानाडिवीजन नं. 7 की पुलिस ने रेड कर एक महिला को 90 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ईडब्ल्यूएस कॉलोनी की रहने वाली टीमों देवी है। जांच अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की एक महिला गांजा लेकर जा रही है। टीम ने नाकाबंदी कर लोगों की तलाशी लेने शुरू कर दी। वहां से गुजर रही महिला को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से गांजा मिला।