पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता नगर में प्लॉट से मिला बच्चे का भ्रूण

गीता नगर में प्लॉट से मिला बच्चे का भ्रूण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| टिब्बारोड के गीता नगर इलाके में एक खाली प्लॉट से बच्चे का भ्रूण मिला है। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने रति किशोर नामक युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। रति ने बताया कि उसकी गीता नगर इलाके में मशीन ठीक करने की दुकान है। सोमवार शाम को वह दुकान के साथ खाली प्लॉट में गया तो देखा कि वहां पर एक बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ था। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।