- Hindi News
- लाखों रुपये लेकर नहीं करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री
लाखों रुपये लेकर नहीं करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री
विकासनगरके रहने वाले एक व्यक्ति ने लाखों रुपये लेकर दादा के रहने वाले अवतार सिंह पर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने का आरोप लगाया है। विकास नगर के रिटायर्ड कैप्टन नछतर सिंह ने इस बारे में थाना सदर की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका दामाद शहीद करनैल सिंह नगर का रहने वाला गुरदीप सिंह ने दाद गांव के रहने वाले अवतार सिंह से एक प्लॉट खरीदा था। जिसके बदले में उसने उसे दो लाख रुपये बयाना के रूप में दिए थे। नछतर सिंह ने बताया कि जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो वह टालमटोल करने लगा। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। नछत्तर सिंह ने आरोप लगाया कि अवतार सिंह उनसे कहने लगा कि आपने तो बयाना बीस हजार दिए हैं। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह ने इस तरह उनके साथ धोखा किया है।