पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट

पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शादीसमारोह के दौरान हुई लड़ाई की रंजिश में पांच दिसंबर को एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी महिला की पिटाई कर दी। इस मामले में सुभाष नगर की रहने वाली कृष्णा देवी ने थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज करवा दी है। कृष्णा ने बताया कि उसके मोहल्ले में किसी की शादी थी। शादी में उसकी अजीत सिंह के साथ लड़ाई हो गई थी। इसी बात की रंजिश में 5 दिसंबर को अजीत सिंह ने अपने लड़कों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में अजीत सिंह और उसके बेटों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।