- Hindi News
- खुद मानेंगे और दूसरों को समझाएंगे ट्रैफिक रूल्स
खुद मानेंगे और दूसरों को समझाएंगे ट्रैफिक रूल्स
शहरकेपुराने बाजारों में से एक पिंडी गली के दुकानदारों ने ट्रैफिक अवेयरनेस मुहिम चलाई। होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के मेंबर्स ने गलत तरीके से गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट चल रहे टू व्हीलर चालकों से ट्रैफिक नियम फॉलो करने की अपील की। अभियान के दौरान एसोसिएशन ने नियमों की अवहेलना कर रहे 50 से भी ज्यादा स्कूटर और बाइक्स सवारों को रोककर उन्हें ट्रैफिक नियम समझाए। कई लोगों ने तो मौके पर ही अपनी गलती मानकर आगे से ऐसा करने का वादा किया। एसोसिएशन के मेंबर्स ने कहा कि वे लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और खुद भी मानेंगे। इस मौके एसोसिएशन से जीएस चावला, राजेश अग्रवाल, मोहिंदर गोयल, रिक्की चावला, गौरव, अमनदीप सिंह, मंतर सिंह, टोनी सहगल, विपिन गौड़, दीपू, मुनीश कक्कड़, रवि, निशांत अरोड़ा, अरुण कुमार मौजूद थे।
पिंडी स्ट्रीट एसोसिएशन के मेंबर्स लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी देते हुए।
हादसों के िखलाफ
भास्कर महाअिभयान