पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तीन क्लस्टर बनाकर शहर में फिर चलाई जाएगी सिटी बस

अब तीन क्लस्टर बनाकर शहर में फिर चलाई जाएगी सिटी बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियानासिटी बस सर्विस लिमिटेड (एलसीबीएसएल) की ओर से अब शहर में तीन क्लस्टर बनाकर 10 रूट पर 105 सिटी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए नया टेंडर लगा दिया गया है। इस टेंडर को लेकर प्री-बिड मीटिंग 23 सितंबर को रखी गई है। अगर यह बिड हुई तो तीन महीने में सिटी बस चल सकती है।

कंपनियां या ट्रांसपोर्टर सात अक्टूबर तक बिड डाल सकेंगे। इस बार ये टेंडर ग्रॉस कॉस्ट कांट्रेक्ट (जीसीसी) की बजाय नेट कॉस्ट कांट्रेक्ट (एनसीसी) के लिहाज से लगाया गया है। इसमें एलसीबीएसएल अब टेंडर हासिल करने वाले कंपनियों को फंड नहीं देगा, बल्कि कांट्रेक्ट लेने कंपनी से हर महीने प्रति बस के हिसाब से आमदन वसूल करेगा।

} बस स्टैंड से ग्रीन सिटी

} बस स्टैंड से दुगरी

} बस स्टैंड से अयाली चौक

} बस स्टैंड से कोहाड़ा

} बस स्टैंड से साहनेवाल

} बस स्टैंड से आलमगीर

} लोकल स्टैंड से हैबोवाल

} लोकल स्टैंड से मेहरबान

} लोकल स्टैंड से शिमलापुरी

} लोकल स्टैंड से फुल्लांवाल

^क्लस्टर के तहत लगाए गए इस टेंडर में छोटे ट्रांसपोर्टर भी हिस्सा ले पाएंगे। एक हफ्ते बाद होने वाली प्री-बिड मीटिंग में इस टेंडर के बारे में पूरी जानकारी निगम में दी जाएगी। -बलजीतसिंह, जीएम,एलसीबीएसएल

^फिलहालनए टेंडर के तहत 105 बसें ही चलाने की योजना है। ये टेंडर पर निर्भर है कि सिटी बसें कब से शुरू होंगी और ये टेंडर सिरे चढ़ता है तो अगले तीन महीने तक ये बसें सर्विस देना शुरू कर देंगी। -नीरूकत्याल, एडिशनलकमिश्नर, नगर निगम

शहर में 20 जुलाई से सिटी बसें बंद हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। एलसीबीएसएल ने इससे पहले सिटी बस चलाने के लिए प्रसन्ना पर्पल मोबिलिटी सर्विसिस के साथ कांट्रेक्ट किया था, लेकिन इस कांट्रेक्ट पर कई तरह के सवाल उठने के बाद कंपनी ने बसें चलाने से हाथ खींच लिए थे।