पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्स झपटकर भाग रहे स्नेचर्स को बहनों ने पीटा

पर्स झपटकर भाग रहे स्नेचर्स को बहनों ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउन से इश्मीत चौक की ओर जा रही एक्टिवा सवार युवतियों से बदमाशों ने पर्स झपटकर भागने की कोशिश की। दोनों युवतियों ने मौके पर ही दोनों बाइक सवार स्नेचर्स को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान मौके पर इकट्‌ठा हुए लोगों ने भी उनकी पिटाई की। मौका पाकर एक बदमाश वहां से भाग गया। पुलिस ने एक को पकड़ लिया।

बताया गया है कि उसकी पहचान दुगरी इलाके के राहुल के रूप में हुई है। थाना मॉडल टाउन के अनुसार अभी इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, एक्टिवा से दो सगी बहनें सोमवार शाम करीब 5.15 बजे इश्मीत चौक जा रही थीं। अभी दोनों रेलवे फाटक के करीब ही पहुंचीं थीं कि मॉडल ग्राम रेलवे स्टेशन की आेर से ब्लैक कलर की यामहा पर आए दो बदमाशों ने एक्टिवा के पीछे बैठी युवती का पर्स झपटने की कोशिश की। एक्टिवा सवार दोनों बहनें वहीं गिर पड़ीं। बाइक सवार बदमाशों का भी बैलेंस बिगड़ गया और उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद दोनों बहनों ने बदमाशों की पिटाई शुरू कर दी।

मौके पर इकट्‌ठा हुए लोगों ने भी स्नेचर्स की पिटाई की। फोटोभास्कर

बाइक सवार एक स्नेचर मौके से भाग निकला। जबकि नशे में धुत दूसरा स्नेचर राहुल लोगों के हत्थे चढ़ गया। मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। दोनों ही नशे में धुत थे। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी केस दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान इनसे कई मामले के खुलासे की संभावना है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पकड़ा गया बदमाश नशे में धुत था। पुलिस को उसकी बाइक रिक्शा पर थाना मॉडल टाउन ले जानी पड़ी।