- Hindi News
- कारोबारी ऑनलाइन देख सकेंगे आईटीसी का स्टेटस
कारोबारी ऑनलाइन देख सकेंगे आईटीसी का स्टेटस
एक्साइजएंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने कारोबािरयों की ओर से क्लेम किए जाने वाले आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) और अन्य डाटा को अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया है। अब माल खरीदने वाला कारोबारी डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर यह चेक कर सकता है कि उसने वैट देकर जिस कारोबारी से माल खरीदा है,क्या कारोबारी ने उस ट्रांजेक्शन को अपनी सेल रिटर्न में दिखाया है या नहीं। अगर ट्रांजेक्शन मैच करती है तो यह भी चेक किया जा सकेगा कि माल बेचने वाला कारोबारी स्टेट ट्रेजररी में टैक्स जमा करवा रहा है या नहीं।
डिपार्टमेंट की ओर से वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार 2014-15 के पहले क्वार्टर के बारे में यह जानकारियां सभी वैट कारोबािरयों के लॉग इन में डाल दी हैं। इस बारे में कारोबारियों और एडवोकेट्स से इस कदम को और ज्यादा कारोबारी फ्रेंडली बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए हैं। िडफॉल्टर कारोबािरयों की लिस्ट भी अपडेट होती रहेगी। इससे पड़ोसी राज्यों के कारोबारी भी यह आसानी से सुनिश्चित कर सकेंगे कि जिस कारोबारी से वे बिजनेस करने जा रहे हैं, कहीं वह डिफॉल्टर तो नहीं।
^पहले डिपार्टमेंट वेबसाइट पर इसका ऑनलाइन डेमो शुरू करे, ताकि कारोबािरयों और एडवोकेट्स को इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता चले। साथ ही वैट रिटर्न में करेक्शन की पॉवर भी कारोबारी को मिलनी चाहिए, क्योंकि कई बार टाइपिंग मिस्टेक के कारण वैट में फर्क जाता है। -अरुणकंवल, प्रधान,डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन, सेल्स टैक्स