- Hindi News
- पता पूछने के बहाने कारोबारी से कैश और सोने की चेन छीनी
पता पूछने के बहाने कारोबारी से कैश और सोने की चेन छीनी
ललतोंरोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने बाइक से जा रहे हार्डवेयर कारोबारी को रोककर उससे कैश और सोने की चेन छीन ली। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
बसंत एवेन्यू के मुनीष गुप्ता ने बताया कि उसके घर के पास ही उसका हार्डवेयर का कारोबार है। वह सोमवार दोपहर 12.50 बजे अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिए जा रहा था कि रास्ते में उसे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने किसी का पता पूछने के बहाने रोका। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो एक युवक ने तेजधार हथियार दिखाकर धमकाते हुए उससे 6500 रुपए की नकदी अौर सोने की चेन छीन ली। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी संभावना है कि उनसे कई अन्य मामले भी हल हो सकेंगे। जबकि पुलिस ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है।