पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समोसे, चाउमिन की बजाए मूंग दाल पुडा फायदेमंद

समोसे, चाउमिन की बजाए मूंग दाल पुडा फायदेमंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूट्रीशियनअवेयरनेस प्रोग्राम के अधीन फोर्टिस हॉस्पिटल में सोमवार को न्यूट्रीशियन अवेयरनेस वीक का शुभारंभ किया गया। इसमें लोगों को सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक भोजन की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रशासनिक हेड डॉ. हरप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि सही न्यूट्रीशियन की जानकारी होना वर्तमान समय में बेहद जरूरी है, क्योंकि यह जागरूकता सेहत के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि इस वीक के दौरान घिया शॉट, करेला शॉट, बीटरूट शॉट, कैरेट आंवला शॉट में लोगों को न्यूट्रीशियन की सही जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गली में बिकते समोसे, चाउमिन बाकी फास्ट फूड की बजाय पोहा, मूंग दाल पुडा, ढोकला सैंडविच, पपीता का सलाद, बीन का सलाद, इडली और कॉर्न सलाद सेहत के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि इस वीक के दौरान 20 सितंबर को सुपर फूड पर कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कराई जाएगी। जिसमें डॉ. जेएस सेखों, डॉ. विनय सिंघल, डॉ. वनीत और पीएयू से डॉ. किरन ग्रोवर विशेष तौर पर शामिल होंगे।