नमक में आयोडीन की जांच की मुहिम आज से
आयोडीनकी कमी के कारण बच्चों में हो रही बीमारी का पता लगाने के लिए मंगलवार से मुहिम शुरू होगी। स्टेट आयोडीन कमेटी सलेमटाबरी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल से इस अभियान का शुभारंभ करेगी।
नेशनल लेवल पर चल रही इस महिम का काम 17 जिलों में पूरा हो चुका है। मंगलवार को लुधियाना समेत 4 जिलों में यह काम शुरु हो रहा है। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिले भर के 30 स्कूलों के बच्चों में आयोडीन की मात्रा की जांच करने के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। बच्चों के घर से नमक मंगवाकर इसमें आयोडीन की मात्रा जांची जाएगी। इसके साथ ही बच्चों का यूरीन टेस्ट भी होगा। ताकि बच्चों में आयोडीन की मात्रा का पता चल सके।