पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के ज्यादातर इलाकों से मिल रहा डेंगू का लारवा

शहर के ज्यादातर इलाकों से मिल रहा डेंगू का लारवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉनसूनखत्म होने के बावजूद बरसात थमने का नाम नहीं ले रही। इसके लिए पर्यावरण में रहे बदलाव को कारण बताया जा रहा है, लेकिन बारिश के इस मौसम के साथ ही डेंगू भी शहरवासियों पर हमला करने में जुटा है।

सेहत विभाग की टीम पिछले डेढ़ महीने से डेंगू के लारवा खोजने में लगी हुई है। डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा साफ पानी में तैयार होता है। इसे एडीस एग्पित का नाम दिया गया है। इस कारण सेहत विभाग इस लारवा को ढूंढ-ढूंढ़कर खत्म करने के अभियान में जुटा है। विभाग की टीमें इलाकों में जाकर लोगों के घरों के कूलरों को चेक कर रही हैं। कूलरों में भरे पानी को इंसेक्ट कलेक्टर से जांचा जाता है। उसमें लारवा फाउंड होने पर उसमें दवा मिलाकर पानी को डिस्ट्रॉय कर दिया जाता है।

सेहत विभाग के मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजरों की टीम शहर के दर्जनों मोहल्लों और गलियों से डेंगू का लारवा ढूंढ चुकी है। सोमवार को पक्खोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर के 15 कूलरों से डेंगू का लारवा मिला है। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा के मुताबिक डेंगू से बचने के लिए जरूरी है कि इसके लिए जिम्मेदार मच्छर को पैदा होने का मौका ही दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सेहत विभाग डेंगू के लारवा को खत्म करने में लगा है और शहरवासियों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। इसके लिए घरों की छतों पर पड़े फालतू सामान, टायरों और कूलरों का पानी खाली करना होगा। डेंगू मच्छर से बचने के लिए सुबह-शाम पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने जरूरी हैं।

पंजाब माता नगर के 15 कूलरों में मिला