- Hindi News
- स्टाफ नर्स पर होगी कार्रवाई डॉक्टर से भी होगी पूछताछ
स्टाफ नर्स पर होगी कार्रवाई डॉक्टर से भी होगी पूछताछ
सिविलहॉस्पिटल के ओपियम सब्सटिट्यूट थेरेपी (ओएसटी) सेंटर से गोलियां चोरी होने के मामले में विभाग स्टाफ नर्स पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही सेंटर इंचार्ज डॉ. एसएस धीर से भी पूछताछ होगी।
गौर हो कि ओएसटी सेंटर से 5 सितंबर की रात वैरनर की प्वाइंट 4 और प्वाइंट 2 की 420 गोलियां चोरी हो गई थीं। अभी विभाग इसकी जांच करा ही रहा था कि 11 सितंबर को फिर से 680 गोलियां चोरी हो गईं। दोनों बार ये गोलियां मेज की दराज से ही चोरी होना बताया गया। पहली घटना के बाद सेंटर इंचार्ज डॉ. एसएस धीर ने चोर के पकड़े जाने और उससे गोलियां बरामद करने का दावा किया, लेकिन दूसरी घटना के बाद डॉ. धीर ने चोरी होने की बात से ही इनकार कर दिया था। मामला जब चंडीगढ़ पहुंचा तो डॉ. धीर ने आनन-फानन में थाना डिवीजन नंबर 2 में गोलियां चोरी होने की एफआईआर दर्ज करा दी। इसकी जांच सिविल हॉस्पिटल चौकी के इंचार्ज गुरमेल सिंह कर रहे हैं। उधर, विभाग इस मामले में सेंटर की स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई करने और डॉ. धीर से पूछताछ करने की तैयारी कर रहा है।
^ओएसटी सेंटर से गोलियां चोरी होने का मामला गंभीर है। इसमें स्टाफ नर्स की गलती सामने आई है। उसने अलमारी की बजाय मेज की दराज में गोलियां रखी थीं। स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की जा रही है। सेंटर इंचार्ज डॉक्टर से भी पूछताछ की जाएगी। -मनप्रीतकौर छतवाल(सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पंजाब एड्स कंट्रोल सोसायटी)।