पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक एक महीने की ट्रेनिंग लेंगे तीनों काउंसलर्स

एक-एक महीने की ट्रेनिंग लेंगे तीनों काउंसलर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू से ट्रेंड होंगे काउंसलर

राजकुमार साथी|लुधियाना rajkumar.sathi@dbcorp.in

पंजाब को नशा मुक्त करने और इस दलदल में फंसे नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के इरादे से बनाए जा रहे रिहेबिलिटेशन सेंटर में तैनात होने वाले तीन काउंसलर्स दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरू से ट्रेंड होकर आएंगे। तीनों स्थानों पर तीनों काउंसलर्स एक-एक महीने की ट्रेनिंग लेकर यहां आएंगे। पंजाब सरकार ने चुने गए तीनों काउंसलर्स को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया है।

जालंधर बाईपास स्थित होटल अमलताश के पास बनने वाला रिहेबिलिटेशन सेंटर अब जगराओं में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पर जमीन उपलब्ध हो पाने की वजह से अब जगराओं में खाली पड़ी रेडक्रॉस की बिल्डिंग को 50 बेड वाले सेंटर का रूप दिया जा रहा है। इसमें रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

डी-एडिक्शन सेंटर से इलाज कराने के बाद नौजवानों को अलग तरह का माहौल देने के लिए रिहेबिलिटेशन सेंटर में भेजा जाएगा। सरकार ने सेंटर में तैनात होने वाले काउंसलर्स, स्टाफ नर्स और वार्ड अटेंडेंट्स की नियुक्ति कर भी ली है।

तीनों काउंसलर्स को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रेंड करने के लिए दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरू भेजा गया है। तीनों में शहरों में तीनों काउंसलर्स एक-एक महीने की ट्रेनिंग लेंगे।

कार्यवाही

तीन काउंसलर्स को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया है। वे दिल्ली, कोलकाता बेंगलुरू से एक-एक महीने की ट्रेनिंग लेकर लुधियाना के जगराओं स्थित रिहेबिलिटेशन सेंटर में काम संभाल लेंगे। उम्मीद है कि जब तक इनकी ट्रेनिंग पूरी होगी तब तक रिहेबिलिटेशन सेंटर की रेनोवेशन का काम भी पूरा हो जाएगा।

-डॉ.सुभाष बत्ता, (सिविलसर्जन और मेंबर जिला डी-एडिक्शन सोसायटी)।