- Hindi News
- किसान मेला खत्म हुए तीन दिन बीते पर साफ नहीं हुआ पीएयू ग्राउंड
किसान मेला खत्म हुए तीन दिन बीते पर साफ नहीं हुआ पीएयू ग्राउंड
प्रीति महावर|लुधियाना preeti.mahawar@dbcorp.in
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) में किसान मेले को खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मेला ग्राउंड की कुछ भी सफाई नहीं की गई है। पूरे ग्राउंड में बन गए गड्ढों में दूर-दूर तक कीचड़, कूड़ा और पानी जमा है जिससे संक्रमण हो सकता है। इसके साथ ही मैदान में अभी भी शामियाने और स्टैंड्स लगे हुए हैं। मैदान में कूड़े और कीचड़ के अलावा कोई सफाई कर्मचारी नहीं दिखता। खाने पीने की प्लेट्स, ग्लासेज, सड़े फलों के छिलके, स्ट्रॉस, कीचड़ आदि पूरे मैदान में ही नहीं, बल्कि यहां लगे हर स्टाॅल्स के सामने बिखरे पड़े हुए हैं। मेला ग्राउंड से अलग और जितने भी स्टाॅल्स लगाए गए थे उनकी भी सफाई नहीं की गई है और अभी तक भी वो स्टाॅल्स, स्टैंड्स, शामियाने, कनात वहीं पड़े हुए हैं। तीसरे दिन धूप निकलने के बावजूद यहां कोई सफाई कार्य नहीं चल रहा।
गौर हो कि काफी समय से किसान मेला ग्राउंड को सीमेंटेड करवाने की बात चल रही है, लेकिन नतीजा बस यही है कि जगह-जगह कीचड़ और गंदगी भरी हुई है और उसे साफ करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। कयास यही लगाए जाते रहे हैं की ये वीवीआईपी लोगों के लिए हेलीपैड का काम करता है इसलिए इसे पक्का नहीं किया गया।
बात चाहे जो भी हो, नुकसान तो मेले में आई कंपनियों को उठाना पड़ता है जो अपनी इतनी महंगी मशीनरीज और कृषि से जुड़े उत्पाद यहां प्रदर्शन के लिए लेकर आती हैं। साथ ही सफाई होने से पूरा वातावरण भी दूषित होता है। इससे सिर्फ यहां क्वार्टर्स में रहने वाले टीचर्स या कर्मचारियों को, बल्कि हॉस्टलर्स, डे स्कॉलर स्टूडेंट्स और यहां आने वाले सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत जब पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों से पूछा गया तो उन्होंने कहा की उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और जवाब देने की जिम्मेवारी डायरेक्टरेट ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. एचएस धालीवाल पर डाल दी। जब डॉ. धालीवाल से बात करने की कोशिश की गई तो उनके अस्वस्थ होने से उनसे बात नहीं हो पाई।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) में किसान मेले को खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं पर कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं।
^मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये सबकुछ डायरेक्टरेट ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. एचएस धालीवाल को ही पता है। मैं कुछ भी नहीं बता सकता। -ड