- Hindi News
- अखिल भारतीय विरोध दिवस का बैंक मुलाजिमों ने किया आयोजन
अखिल भारतीय विरोध दिवस का बैंक मुलाजिमों ने किया आयोजन
लुिधयाना | पंजाबबैंक इंप्लाइज फैडरेशन (लुधियाना) द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय विरोध दिवस का आयोजन करते हुए स्टेट बैंक आफ पटियाला, आंचलिक कार्यालय, मिलर गंज, लुधियाना के सामने भारी रोष प्रदर्शन किया। कामरेड नरेश गौड़, सचिव, कामरेड पवन ठाकुर, प्रधान, पंजाब बैंक इंप्लाइज फैडरेशन (लुधियाना इकाई) एवं कामरेड राकेश खन्ना, आंचलिक सचिव, एसोसिएट बैंकर्स आफिसर्स एसोसिएशन (यूनिट : स्टेट बैंक आँफ पटियाला) द्वारा बैंक कर्मचारियों को संबोधित किया गया। बैंक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए फैडरेशन के नेताओं ने कहा कि हमने हाल के बजट में ये महसूस किया है कि सरकार और अधिक निजीकरण के उपायों के साथ आगे बढऩा चाहती है और निजी पूंजी को लाना चाहती है पूंजीकरण के लिए कोष देकर। पहले ही विलय विरोधी दिवस का आयोजन गत 26 अगस्त प्रदर्शनों, सभाओं आदि के माध्यम से किया जा चुका है।