- Hindi News
- डीएमसी के इकोटोपिया में सजी गीत संगीत की महफिल
डीएमसी के इकोटोपिया में सजी गीत-संगीत की महफिल
डीएमसीएचके डुमरा ऑडिटोरियम में इकोटोपिया-2015 के दूसरे दिन गीत-संगीत, डांस कामेडी की महफिल सजी। इसमें अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट्स ने चांस पे डांस, ग्रुप सॉन्ग , इंस्ट्रूमेंटल, ड्यूट सॉन्ग , सोलो सॉन्ग जैसी एक्टिविटीज में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कराए गए ड्यूट सॉन्ग कंपीटीशन में बैच 2010 की निलांशु गुरवीर फ़र्स्ट, बैच 2013 की नवजोत आशिमा सेकेंड, और बैच 2012 की वनिता वृंदा थर्ड रही। सोलो सॉन्ग ब्वॉयज में बैच 2010 के ईशान फ़र्स्ट बैच 2013 के हर्षित अरोड़ा सेकेंड रहे। गर्ल्स में बैच 2013 की अमरीन फ़र्स्ट, बैच 2014 की वृंदा सेकेंड बैच 2013 की श्रेया थर्ड रही। इस अवसर पर विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित भ्ी किया गया।