- Hindi News
- भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
लुधियाना| उधमसिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें पहली क्लास से लेकर 8वीं क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया। मीट का शुभारंभ बीवीएम स्कूल के ट्रस्ट सेक्रेटरी केसी मैनी ने किया। मीट में स्कूल मैनेजर आेपी सभ्रवाल, बीवीएम ट्रस्ट मैंबर एमएम बंबा प्रिं. वंदना सेठी भी मौजूद रहीं। इस दौरान प्राइमरी के बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस पेश की। मीट के शुभारंभ पर 6वीं क्लास से लेकर 8वीं क्लास के बच्चों की आेर से मार्च पास्ट निकाला गया। छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की गेम्स भी करवाई गई।