- Hindi News
- बायर सेलर मीट, एग्जीबिशन मैक ऑटो एक्सपो 2015 ग्लाडा ग्राउंड में आज से शुरू
बायर सेलर मीट, एग्जीबिशन मैक ऑटो एक्सपो 2015 ग्लाडा ग्राउंड में आज से शुरू
लुधियाना|ऑटो पार्ट्सइंजीनियरिंग गुड्स की बायर सेलर मीट और एग्जीबिशन मैकऑटो एक्सपो 2015 आज से चंडीगढ़ रोड स्थित गलाडा ग्राउंड में शुरू हो रही है। 4 दिवसीय इस इवेंट का उद्घाटन भारत सरकार के एमएसएमई मिनिस्टर फॉर स्टेट गिरिराज सिंह दोपहर 1 बजे करेंगे। एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा के अनुसार इवेंट में 250 से भी ज्यादा स्टाल्स लग रहे हैं जिनमें देश के एमएसएमई सेक्टर की कंपनियां, मल्टी नेशनल कंपनीज़ और सरकार उपक्रम अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को पेश करेंगे।