पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडो पाक एक्सपो आज से

इंडो पाक एक्सपो आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|फिरोजपुर रोडस्थित गुलमोहर होटल में आयोजित होने वाले चौथे इंडो पाक इंटरनेशन ट्रेड एक्सपो आज से शुरू किया जा रहा है। एक्सपो का उद्घाटन सीएम के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएचडी चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री लुधियाना जोन के चेयरमैन गुरमीत सिंह कुलार ने बताया कि एक्सपो के आयेाजन से भारत और पाकिस्तान के कारोबारियों और ट्रेडर्स के बीच बाइलेटरल ट्रेड को बढ़ावा मिलेगा। पिछले तीन वर्षों के आयोजित की जा रही इस एक्सपो में इस बार 100 से भी ज्यादा स्टाॅल विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पाकिस्तान से आए हुए ट्रेडर्स इस वर्ष माबर्ल, टैक्साटाइल के स्टाॅल्स लगा रहे हैं। इस दौरान पीएचडी चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के डायरेक्टर दिलीप शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन दोनों देशों के बीच अमन, शांति पैदा करने में अहम भूमिका निभाते हैं।