नगर निगम टीम ने कब्जों पर की कार्रवाई
लुधियाना। बिल्डिंग बॉयलाज को ताक पर रखकर चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नगर टीम ने वीरवार को कार्रवाई की। इसमें दो घरों पर चल रहे निर्माण को तोड़ा गया, वही दो स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ईएसआई अस्पताल के साथ निगम की दुकानों पर नियमों पर ताक पर रखकर किए गए निर्माण का सर्वे निगम ने शुरू कर दिया है। इस सर्वे के पूरा होते निगम अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेगा।