पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स वेलफेयर एसो. करेगी धार्मिक यात्रा का आयोजन

पेंशनर्स वेलफेयर एसो. करेगी धार्मिक यात्रा का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएयूपेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 14-15 मार्च को धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जायेगा। एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया की यह यात्रा लुधियाना से चल कर गुरुद्वारा मंजी साहिब अंबाला, पंजोखरा साहिब, कपाल मोचन, सटोरा, पोंटा साहिब, भंगनी साहिब जाएगी। वापसी के समय यह यात्रा नाडा साहिब, चप्पड़ चिड़ी फतेहगढ़ साहिब से होते हुए लुधियाना पहुंचेगी। प्रधान ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वो अपने नाम जनरल सेक्रेटरी के पास दर्ज करवा दें। इसके साथ-साथ उन्होंने इस धार्मिक यात्रा में भारी संख्या में शामिल होने की भी अपील की। इस मौके पर एमएस मान, वीएन दुग्गल, स्वर्ण सिंह, सीएल जिंदल, जसवंत सिंह, सोहल लाल, मनमोहन सिंह, एसपी गुप्ता, मंगल सिंह, बालम सिंह, महा सिंह, मलकीत सिंह, निर्मल सिंह, रणजोध सिंह, एसके वर्मा, हरबंस सिंह, नारायण बहादुर और तरसेम सिंह मौजूद रहे।