शिव भक्तों को लगाया जाएगा केसर तिलक
लुधियाना|शिव वेलफेयरसोसायटी द्वारा 19 फरवरी को लगाए जाने वाले सातवें विशाल भंडारे में एक्शन अगेंस्ट करप्शन के सदस्य शिव भक्तों को केसर का तिलक लगाएंगे। यह जानकारी सोसायटी अध्यक्ष बिट्टू गुंबर ने रेलवे माल गोदाम स्थित शिव मंदिर में एक्शन अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष चंद्रकांत चड्डा की अध्यक्षता में भंडारे की तैयारियों संबंधी मीटिंग में दी। शिव वेलफेयर सोसायटी द्वारा भंडारे में शामिल होने के संबंध में जिला भाजपाध्यक्ष प्रवीण बांसल और श्री शिव सांई संध्या समिति के प्रमुख सेवादार विकास थापर को निमंत्रण दिया गया। जिला भाजपाध्यक्ष प्रवीण बांसल ने वेलफेयर सोसायटी सदस्यों द्वारा भंडारा स्थल पर गरीब कन्याओं की शादियां करवाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवरात्रि पर्व पर भंडारा जरुरतमंद परिवारों की लड़कियों का कन्यादान करना अति पुण्य है। विकास थापर ने बताया कि शिव साईं संध्या सेवा समिति के सदस्य भंडारा स्थल पर लंगर वितरण की जिममेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर अश्वनी त्रेहण, विक्की त्रेहण, जतिन्द्र सिंह, राजेश हैप्पी, ईशान गुंबर, अमित काला, हरप्रीत सिंह, कस्तूरी लाल पप्पू, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, अमित कुमार, राजू गुंबर, राम चंद्र बंगाली, लवली जगगी आदि विशेष रूप से शामिल रहे। वहीं शिव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सातवें वार्षिक भंडारे की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
19 फरवरी को लगाए जाने वाले भंडारे की जानकारी देते कमेटी के सदस्य।